फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: नीट पेपर लीक पर बहस से बच रहे हैं राहुल गांधी

विज्ञापन
jammu kashmir news
मोदी सरकार छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध, पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में : अल्ताफ ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नीट पेपर लीक मुद्दे पर संसद में बहस से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने और पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जवाहर नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता मंजूर भट के साथ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने फैसला लिया है कि सभी पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी ताकि दोषियों को जल्द सजा मिले। संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। यह देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। ठाकुर ने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब समय राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, लाखों छात्रों की चिंताओं को दूर करने का है।
विज्ञापन

दुर्भाग्य से राहुल गांधी समस्या का स्थायी समाधान खोजने के बजाय इसे राजनीतिक रंग देने में ज्यादा रुचि रखते हैं। छात्रों और उनके भविष्य को राजनीति का शिकार नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नीट परीक्षा और पेपर लीक मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed