फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: मीरवाइज ने पंथ चौक के आवासीय क्षेत्रों में शराब की दुकानें स्थानांतरित करने के प्रस्ताव की कड़ी निंदा की

विज्ञापन
jammu kashmir news
धार्मिक भावनाओं के प्रति चुनिंदा सम्मान पर उठाए सवाल, कहा - कश्मीर में शराब को बढ़ावा देना स्वीकार्य नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक ने ऐतिहासिक जामिया मस्जिद श्रीनगर में शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग से शराब की दुकानों को पंथ चौक और उसके आसपास के आवासीय क्षेत्रों में स्थानांतरित करने की निंदा की है।
मीरवाइज ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और इस प्रस्तावित स्थानांतरण पर अपनी गंभीर चिंता और आक्रोश व्यक्त किया। ये घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र परिवारों, स्कूलों, मस्जिदों, शैक्षणिक व धार्मिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों का घर हैं। शराब की दुकानों को इनके नजदीक स्थानांतरित करने से क्षेत्र के सामाजिक और नैतिक ताने-बाने पर बुरा असर पड़ेगा, जो लोगों को किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

मीरवाइज ने इस फैसले को बेहद परेशान करने वाला और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम स्पष्ट रूप से शराब को प्रतिबंधित करता है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में सरकार को शराब की उपलब्धता और खपत को सीमित करने के कदम उठाने चाहिए थे। मीरवाइज ने कहा कि शराब के प्रसार के खिलाफ आवाज उठाई है और आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरवाइज ने सरकार से इस प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि आवासीय मोहल्लों, स्कूलों, मस्जिदों या अन्य सार्वजनिक संस्थानों के पास कोई भी शराब की दुकान न तो खोली जाए और न ही स्थानांतरित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जम्मू-कश्मीर के लोगों की धार्मिक भावना और साझा मूल्य प्रणाली का उल्लंघन करने वाले निर्णयों को लागू करने के बजाय जनता की आवाज सुनें। मीरवाइज ने कहा कि बाहरी अधिकारियों को यहां तैनात किया गया है, जो ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर करते हैं जिन्हें हमारे धर्म और धार्मिक जज्बातों का पता नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से हमारे जज्बातों को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed