{"_id":"6a5a8355d517aba61402ddd3","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-963268-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पेट्रोल पंप के वॉशरूम में बेहोश मिला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पेट्रोल पंप के वॉशरूम में बेहोश मिला युवक, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के बाहरी क्षेत्र सेम्पोरा में पेट्रोल पंप के वॉशरूम में बेहोश पाए गए युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय निवासी के अनुसार, सेम्पोरा स्थित पेट्रोल पंप के वॉशरूम में युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों और पंप के कर्मचारियों ने तुरंत उसे वहां से निकाला और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान और वह वहां किस परिस्थिति में बेहोश हुआ, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती तफ्तीश के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।