{"_id":"6a5a8306b6889eb7fb0628ad","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-963240-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों की लड़ाई के लिए 20 को सचिवालय का होगा घेराव : अल्ताफ ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों की लड़ाई के लिए 20 को सचिवालय का होगा घेराव : अल्ताफ ठाकुर
विज्ञापन
''हमारा अधिकार, हमारा भविष्य'' के नारे के साथ सड़क पर उतरेगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अपने अधिकारों, गरिमा और सम्मान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। ''हमारा अधिकार, हमारा भविष्य'' के नारे के साथ आगामी 20 जुलाई को पार्टी की ओर से सचिवालय के घेराव का ऐलान किया गया है। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य एक मजबूत जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए लोगों को एकजुट करना और उनके हक की आवाज को बुलंद करना है।
भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जनता से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन युवाओं के लिए नौकरियों को सुरक्षित करने, स्थानीय संसाधनों पर हक जताने और गरिमापूर्ण विकास सुनिश्चित करने के लिए है। भाजपा का कहना है कि अब भेदभाव और उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे खोखले वादों के बजाय सीधे एक्शन की मांग कर रहे हैं।
''एक आवाज, एक मिशन, एक जम्मू-कश्मीर'' के संकल्प के साथ पार्टी ने नारा दिया है कि वे न हक से कम लेंगे और न ही इंसाफ से कम। इस सचिवालय घेराव को बदलाव लाने और जनता की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाने के लिए एक बड़े ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।