फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: गुलमर्ग गंडोला बचाव अभियान में शामिल पुलिस जवानों को मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। गुलमर्ग गंडोला सेवा में तकनीकी खराबी आने के बाद हवा में फंसे पर्यटकों को बचाने के अभियान में शामिल पुलिस और बचाव कर्मियों के लिए डीजीपी नलिन प्रभात ने मंगलवार को प्रशंसा पुरस्कारों की घोषणा की।
विज्ञापन

पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियों के संयुक्त अभियान के बाद लगभग 320 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। डीजीपी ने कठिन मौसम और पहाड़ी इलाकों में अभियान चलाने के लिए कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बचाव अभियान कई बड़ी चुनौतियों के बावजूद पूरा किया गया।
विज्ञापन

इनमें पथरीला इलाका, खराब मौसम और हवा में लटकी केबल कारों से लोगों को निकालने की जटिलताएं शामिल थीं। डीजीपी ने पुलिस, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी), जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस और एसडीआरएफ के कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने जम्मू कश्मीर पुलिस को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शामिल सभी कर्मियों को पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा। जिन कर्मियों को अभी तक डीजीपी प्रशंसा डिस्क नहीं मिली है उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा जबकि जिन कर्मियों को यह पहले ही मिल चुकी है उन्हें अन्य प्रशंसा पुरस्कारों के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि यह सफल अभियान बचाव टीमों की बहादुरी, समर्पण और पेशेवर रवैये को दर्शाता है, जिन्होंने थकान और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अपना अभियान जारी रखा। डीजीपी ने फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकालने और देर रात तक इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed