फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: एक माह में 101 एफआईआर 143 नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। एसएसपी डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा कि श्रीनगर पुलिस ने जिले में ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई तेज कर दी है। बीते एक माह में श्रीनगर पुलिस ने एनडीपीएस के तहत 101 प्राथमिकी दर्ज कीं। 143 नशा तस्कर गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की गईं। नशे के पैसे से बनाई गईं अवैध इमारतें गिरा दी गई और कई बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। एसएसपी ने कहा कि अधिकारी ड्रग नेटवर्क की आर्थिक रीढ़ पर चोट कर रहे हैं। लाइसेंस रद्द कर रहे हैं, आधार कार्ड के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और नशा तस्करी में शामिल लोगों के पासपोर्ट जब्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हमारा मकसद सिर्फ गिरफ्तारियां करना नहीं है। हमारा मिशन पूरे नशा तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंकना, सप्लाई चेन को तोड़ना और नशे से जुड़े आर्थिक नेटवर्क को तबाह करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चक्रवर्ती ने कहा, जांच अब सड़कों पर नशा बेचने वालों तक ही सीमित नहीं है बल्कि हवाला लिंक, नशा-व्यापार के सरगनाओं और अवैध संपत्तियों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। स्कूलों, कॉलेजों और अलग-अलग इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और इस अभियान में युवाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। एसएसपी ने नागरिकों से अपील की कि नशा बेचने वालों के बारे में जानकारी साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed