फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: पीडीपी ने 28 को फाउंडेशन डे मनाने की तैयारियां तेज कीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने वीरवार को पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में सेंट्रल कश्मीर नेतृत्व की बैठक की। बैठक में 28 जुलाई को प्रस्तावित पार्टी फाउंडेशन डे समारोहों की तैयारियों की समीक्षा और अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा इंचार्ज, युवा और महिला विंग के प्रतिनिधि और अन्य संगठनात्मक नेता शामिल हुए। बैठक में पार्टी महासचिव संगठन एडवोकेट जीएन लोन हंजूरा, पूर्व मंत्री सैयद नईम अख्तर अंद्राबी, पूर्व एमएलसी यासिर रेशी, प्रवक्ता एम इकबाल त्रम्बू, ज़ुहैब यूसुफ मीर, तजामुल इस्लाम, मीडिया कोऑर्डिनेटर बशीर बेग, जिला अध्यक्ष श्रीनगर अब्दुल क्यूम भट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक में फाउंडेशन डे को सफलतापूर्वक मनाने के लिए इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की गई। जमीनी स्तर पर भागीदारी और संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि फाउंडेशन डे सिर्फ एक स्मरणोत्सव नहीं है, बल्कि यह जम्मू कश्मीर के लोगों की गरिमा, लोकतांत्रिक अधिकारों और आकांक्षाओं की रक्षा के लिए पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क तेज करने, जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने और पार्टी के शांति, सुलह, न्याय और समावेशी विकास के विजन को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट और समर्पित रहने को कहा और कहा कि पार्टी कठिन समय में हमेशा लोगों के साथ खड़ी रही है। पार्टी ने फैसला लिया है कि फाउंडेशन डे को जिला स्तरीय सम्मेलनों के माध्यम से मनाया जाएगा। सेंट्रल कश्मीर सम्मेलन की अगुवाई महबूबा मुफ्ती करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed