फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

चाडूरा और श्रीनगर में ग्रेनेड हमले, पुलिसकर्मी समेत दो घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। घाटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण संपन्न होने से बौखलाए आतंकवादियों ने बडगाम जिले के चाडूरा और श्रीनगर जिले के मगरमलबाग इलाके में एक के बाद एक ग्रेनेड हमले किए। पहला हमला चाडूरा के गोपालपोरा गांव में हुआ, जहां एक स्थानीय निवासी करन कुमार सिंह घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद आतंकवादियों ने श्रीनगर के मगरमलबाग इलाके में ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमला पुलिस कंट्रोल रूम के पिछली तरफ स्थित एक पुलिस पोस्ट को निशाना बनाते हुए किया गया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें पहुंची हैं। इन दोनों हमलों के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed