{"_id":"62e6dea3396c02414964134d","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2650932121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के विकास पर नीति आयोग से मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के विकास पर नीति आयोग से मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) परमेश्वरन अय्यर ने रविवार को घाटी का दौरा कर एस्पिरेशनल जिला बारामुला व कुपवाड़ा में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
उप राज्यपाल ने ट्वीट किया कि नीति आयोग के सीईओ के साथ जम्मू-कश्मीर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई है। उम्मीद है कि इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। राजभवन में बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता भी थे।
बारामुला में समीक्षा के दौरान सीईओ ने कहा कि सभी विकास कार्यों को समन्वित तरीके से समयबद्ध तथा गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। उन्होंने हाई डेंसिंटी सेब बगीचों का दौरा कर किसानों से बात की कि किस प्रकार उन्हें इसका लाभ मिल रहा है। बारामुला जीएमसी का दौरा कर सात करोड़ की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। जहानपोरा में न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर, शहद प्रोसेसिंग मशीन तथा शिक्षक सूचना केंद्र का भी शुभारंभ किया। दौरे में उनके साथ एस्पिरेशनल जिलों के कार्यक्रम के प्रबंध निदेशक राकेश रंजन भी थे।