{"_id":"62c5ee063b34a0095241721c","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu263447979","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हेलिकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हेलिकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले यात्रा मार्ग पर एक हेलिकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में हेलिकॉप्टर जमीन से थोड़ी ही ऊपर उड़ान भर रहा है और उबड-खाबड़ रास्ते के ऊपर चक्कर काट रहा है। पायलट सुरक्षित लैंडिंग के लिए जगह देख रहा है। आसपास कई श्रद्धालु पैदल और घोड़ों पर सवार होकर जा रहे हैं।
नागरिक विमानन महानिदेशायल (डीजीसीए) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डीजीसीए ने हेरिटेज एविएशन कंपनी के ईसी 130 हेलिकॉप्टर के उड़ने पर रोक लगा दी है और इस घटना में शामिल पायलट को भी हटा दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो अमरनाथ यात्रा मार्ग पर एमजी (महागुना) दर्रे का बताया जा रहा है, लेकिन इसको लेकर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार का है।
----------------------
लोग चिल्लाने लगे साइड-साइड
वीडियो में देखा जा रहा है कि हेलिकॉप्टर बड़े-बड़े पत्थरों के बीच उबड़ खाबड़ रास्ते पर लैंड करने की कोशिश कर रहा है। उस रास्ते से पैदल व घोड़ों पर श्रद्धालु भी चल रहे हैं। खतरनाक तरीके से उड़ रहे हेलिकॉप्टर को देखकर लोग साइड...साइड चिल्लाते हुए अकस्मात इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।