{"_id":"62ba0b9681d82c3ca23c7e5c","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu262815182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर अमरनाथ यात्रियों का स्वागत करेगा, यहां कोई डर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर अमरनाथ यात्रियों का स्वागत करेगा, यहां कोई डर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सिविल सोसायटी की तरफ से सोमवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मुस्लिम धार्मिक गुरुओं की कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें अमरनाथ यात्रा पर बात की गई। इस्लामी धर्म गुरुओं ने कहा कि कश्मीर अमरनाथ यात्रियों का स्वागत करेगा, यहां कोई डर नहीं। इस्लाम में हर मजहब को मानने वाले का सम्मान करने पर जोर दिया गया है। कांफ्रेंस में इस्लामिक धर्म गुरुओं के साथ साथ छात्रों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, एनजीओ वर्कर्स के साथ-साथ सिविल सोसायटी कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया था।
सिविल सोसायटी कार्यकर्ता और जम्मू-कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट राजनीतिक दल के अध्यक्ष शेख मुजफ्फर ने कहा कि यह कांफ्रेंस का उद्देश्य अमरनाथ यात्रियों का स्वागत करना है। अगर कुछ यात्रियों में कोई डर है तो वह निकाल दें, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के लोग हमेशा मेहमान नवाज रहे हैं और यह अल्लाह की तरफ से दिया गया एक मुबारक दिन भी है जिसने कश्मीर की सर जमीन को इस पवित्र शिवलिंग के लिए चुना है।
शेख मुजफ्फर के अनुसार यह यात्रा इस वर्ष एक बंपर यात्रा होगी। यहां के लोगों को हर एक परिस्थिति में यात्रियों का साथ देना चाहिए और इसी के लिए सिविल सोसायटी आगे आई है ताकि यहां आने वाले हर एक यात्री को सुरक्षित होने का अहसास हो। तहरीक-ए-मिल्लत से संबंधित मौलाना मुश्ताक ने कहा, हमारी जहां भी जरूरत होगी, हम उनके साथ साथ चलेंगे। उनके लिए अगर खून का आखिरी कतरा तक देना पड़े वो भी देंगे। इस्लामी विद्वान मलिक मोहम्मद जमील ने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण में इस्लामी धार्मिक नेताओं की प्रमुख भूमिका है।