फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

डल झील में डूबी हाउसबोट, 7 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद वीरवार को डल झील में एक हाउसबोट डूब गई। इसमें रह रहे सात पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हाउस बोट के मालिक मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उनकी हाउसबोट कोल्हाई वीरवार सुबह डल झील में डूब गई। उस समय उसमें दो परिवारों के अलावा सात पर्यटक थे। उन्होंने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि उनकी हाउसबोट पुरानी है और उन्होंने अधिकारियों से मरम्मत कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया था, लेकिन किसी ने उनकी दलील नहीं सुनी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उन्हें हाउसबोट की मरम्मत की अनुमति दी होती तो यह घटना नहीं होती। कहा कि हम अब बेघर हैं, क्योंकि हाउसबोट को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed