फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

दो वयस्कों में मर्जी से विवाह स्वतंत्रता का अधिकार:हाईकोर्ट

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। अपनी मर्जी से शादी करने वाले दो वयस्कों की सुरक्षा देने की मांग संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट ने फौरन सुरक्षा देने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि दो वयस्कों ने एक दूसरे को जीवनसाथी चुना है। यह उनका स्वतंत्रता का अधिकार है। इसमें किसी समूह और वर्ग की सम्मान रक्षा की धारणा मायने नहीं रखती। गरिमा और चुनने के विकल्प के बिना जीवन की स्वतंत्रता अर्थहीन है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के न्यायाधीश एमए चौधरी ने कहा कि दोनों वयस्कों ने संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 के तहत निर्णय लेकर एक दूसरे को जीवनसाथी चुना है। हालांकि उन्होंने इसके लिए परिवार व अन्य किसी से अनुमति नहीं ली है, लेकिन वे अपने स्तर पर अपने जीवन का यह फैसला लेने के लिए हकदार हैं। यह अधिकार सम्मान रक्षा से जुड़ी किसी वर्ग या समूह की धारणा के समक्ष कमतर नहीं हो सकता। न्यायाधीश ने कहा, आप ऐसे हालात में किसी के जीवन की गरिमा को नहीं बनाए रख सकते, जहां चुनने की आजादी न हो। दो वयस्कों में मर्जी से शादी के निर्णय में बाधा बनना संविधान की खिलाफत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed