फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

बारामुला में तीन आतंकी ढेर

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर/बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला के करीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में जैश-ए- मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मारा गिराया। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया। मारे गए तीनों आतंकी श्रीनगर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दहशतगर्दों के पास से 3 एके -47 राइफल्स, 15 एके -47 मैगजीन, 344 कारतूस, 5 चीनी ग्रेनेड, 3 आईईडी सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन

कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बुधवार को बताया कि एक विशेष इनपुट मिला कि कुछ संग्दिग्ध पुतखा इलाके से मिरानगुंड की ओर एक सैंट्रो कार में जा रहे हैं। इसके आधार पर सेना और पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई शुरू कर दिी, इसके तहत ई जगहों पर नाके लगाए गए। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इनकी शिनाख्त हनीफ, अली भाई और शाह वली के तौर पर हुई है। वहीं इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का एक जवान भी शहीद हो गया जिसकी शिनाख्त मुदस्सिर शेख उर्फ बिंदास मुदस्सिर के तौर पर हुई है। सुरक्षा बल एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जो मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आईजी के अनुसार, यह पाकिस्तानी आतंकवादी पिछले 3-4 महीने से गुलमर्ग के जंगल क्षेत्र में सक्रिय थे और वहां से श्रीनगर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन बारामुला पुलिस और सेना ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देकर एक बड़ा हादसा टाल दिया है। सुरक्षाबलों के लिए पाकिस्तानी आतंकियों का मारा जाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस साल अभी तक विभिन्न मुठभेड़ों में 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पूरी कोशिश की जा रही है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फूट-फूट कर रोने लगे मुदस्सिर के साथी
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान मुदस्सिर को जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों और जवानों द्वारा बारामुला में श्रद्धांजलि दी गई। जानकारी के अनुसार जवान के पार्थिव शरीर को जैसे ही लाया गया तो उनके साथी जवान फूट फूटकर रोए। उन्होंने अपने साथी के जाने पर दुख का इजहार किया।
-----------
आतंकियों ने किया स्टील बुलेट्स का प्रयोग
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों और मुठभेड़ स्थल से स्टील बुलेट्स मिले हैं। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में आतंकवादियों द्वारा स्टील बुलेट्स का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि सेना की कई गाड़ियों को नुक्सान पहुंचा है हालांकि गाड़ियां बुलेटप्रूफ थी।
--------------
अमरनाथ यात्रा के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा इंतजाम
आईजी विजय कुमार ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा ड्रोन सर्विलांस, आरएफआईडी और सीसीटीवी का प्रयोग भी किया जाएगा। यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की तैयारी है।

----------------------
पुलिस कर्मी सैफुल्ला के हत्यारों की पहचान
श्रीनगर के सौरां में मंगलवार को आतंकी हमले में मारे गए पुलिस के जवान सैफुल्ला कादरी की हत्या पर आईजीपी ने बताया कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकी की पहचान गांदरबल के स्थानीय टीआरएफ दहशतगर्द आदिल जॉकी के रूप में हुई है जो स्थानीय लश्कर कमांडर है। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed