{"_id":"628d3aad6355123750059ed5","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2604993176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का स्थानांतरण काला अध्याय होगा : नेकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का स्थानांतरण काला अध्याय होगा : नेकां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में घाटी में प्रदर्शन जारी हैं। पीडीपी का कहना है कि भाजपा ने हमेशा कश्मीरी पंडितों को इस्तेमाल किया है, वहीं नेशनल कांफ्रेंस के अनुसार कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का यहां से स्थानांतरण कश्मीर के इतिहास में एक और काला अध्याय होगा।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने कहा, अगर कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ हुआ है, चाहे टेंटों से फ्लैट्स में शिफ्ट किया, वो डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के समय में हुआ, जब मुफ़्ती साहब या आजाद साहब यहां थे या फिर उमर साहब थे। उसके बाद जो पीएम पैकेज मिला वो भी डॉ. मनमोहन सिंह ने दिया। चाहे वेसु, शेखपोरा, मट्टन, तुलमुला या अन्य किसी जगह पंडित कॉलोनियां बनीं वो सब उन्हीं सरकारों के दौरान बनीं। उन्होंने कहा, भाजपा ने क्या किया।
नेकां के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने कहा, हमने भी कई बार प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडित भाइयों से जाकर मिलने की कोशिश की थी, लेकिन हमें नहीं जाने दिया गया। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि प्रशासन हमें कश्मीरी पंडित भाइयों से मिलने से क्यों रोक रहा है। मुझे लगता है कि कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की यहां से स्थानांतरण की मांग कश्मीर के इतिहास में एक और काला अध्याय होगी।