फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

कश्मीरी पंडित कर्मचारी मांगों पर अड़े, निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीरी पंडित कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। शनिवार को श्रीनगर में उन्होंने रोष मार्च निकाला। उनकी एक ही मांग है कि उन्हें कश्मीर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। रोष मार्च के दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम सब पीएम पैकेज के तहत लगे हैं तो पैकेज के उन 550 कर्मचारियों का जम्मू में क्यों तबादला किया गया, जिनके पास सिफारिश थी। उनमें भाजपा के एक नेता का बेटा भी शामिल है। इस दौरान भाजपा के नेता अल्ताफ ठाकुर को प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने राहुल भट की हत्या के विरोध में श्रीनगर में रैली निकाली। श्रीनगर के राजबाग इलाके में शनिवार को कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग एकत्रित हुए। इनमें कई बडगाम के शेखपोरा और श्रीनगर के इंदिरा नगर से पहुंचे थे। रैली में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। मार्च के दौरान कश्मीरी पंडितों ने लाल मंडी के पास झेलम नदी में राहुल भट की आत्मिक शांति के लिए पूजा अर्चन की और फूल विसर्जित किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी अश्वनी ने कहा कि उपराज्यपाल हमें सब्र रखने के लिए कहते हैं लेकिन शायद वह चाहते हैं कि एक राहुल गया और जब तक और दस नहीं जाते तब तक वो आश्वासन ही देते रहेंगे। सरकार खोखले दावे करती है। एक अन्य प्रदर्शनकारी अमित ने कहा कि उनकी एक ही मांग है कि उन्हें घाटी से बाहर सुरक्षित स्थानों पर तैनाती दी जाए। साथ ही जो असांविधानिक बांड लिखवाया गया है, उसे रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मार्च श्रीनगर के लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटा घर पहुंचा, जहां बीच सड़क काफी देर तक प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर प्रदेश प्रशासन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से मार्च जवाहर नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचा। यहां भी नारेबाजी की गई। इस दौरान भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर और कुछ अन्य आश्वासन देने पहुंचे लेकिन उन्हें प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान गुस्साए एक कश्मीरी पंडित ने सवाल किया कि सिफारिश के आधार पर कई कर्मचारियों का जम्मू तबादला किया गया है। आखिर वे भाजपा के क्या लगते हैं जिन्हें विशेष दर्जा दिया जा रहा है। कर्मचारियों का आक्रोश देख भाजपा नेता को वहां से निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed