{"_id":"627ace221c366b6488542c4c","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu259553074","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में चार हाइब्रिड आतंकी पिस्टल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में चार हाइब्रिड आतंकी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के बेमिना इलाके में लश्कर-ए-ताइबा (टीआरएफ/लश्कर) के चार हाइब्रिड आतंकवादियों के साथ अवंतिपोरा से लश्कर के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन चीन निर्मित पिस्टल, दो हथगोले सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। ये दहशतगर्द नागरिकों व सुरक्षाबलों पर हमला करने की नीयत से जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को श्रीनगर के बेमिना इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों के साथ मिलकर बेमिना क्रासिंग पर एक नाका लगाया। इस दौरान संदिग्ध दिखाई दे रहे दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। हालांकि उन्हें पकड़ लिया गया। इनकी शिनाख्त बेमिना के उस्मानाबाद इलाके के तावूस रसूल गड़ा और सलीम जान भट के रूप में की गई। उनके कब्जे से एक चीनी टोकरेव टाइप 54 पिस्टल, एक मैगजीन और दस-दस कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया कि वे टीआरएफ/लश्कर के हाइब्रिड आतंकियों के रूप में काम कर रहे थे और पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के लिए शहर में पिस्तौल पहुंचाने में शामिल थे। आतंकियों द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर पुलिस ने हमदानिया कॉलोनी श्रीनगर में एक तलाशी अभियान शुरू किया और मॉड्यूल के दो और सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान अब्दुल हमीद राह उर्फ अली और सज्जाद अहमद मराजी के रूप में हुई। दोनों हमदानिया कॉलोनी बेमिना, श्रीनगर के निवासी हैं। उनसे दो और टोकरेव टी-54 पिस्तौल, दो मैगजीन और दस चीनी गोलियां बरामद की गईं।
------------------
अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने का सौंपा गया था काम
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में पुलिस ने सेना की 50 आरआर के साथ बेफिना चौक पांपोर में स्थापित एक नाके पर लश्कर से जुड़े दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अर्शीद अहमद मीर निवासी चेक सतुरा त्राल और मुजफ्फर अहमद चोपन निवासी खोनमोह श्रीनगर के रूप में हुई है। इनके पास से दो हथगोले समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये हथगोले लश्कर के एक सक्रिय आतंकी खोनमोह निवासी साकिब अहमद से मिले थे और उन्हें इलाके में सुरक्षाबलों पर हमला करने का काम सौंपा गया था। बता दें कि पुलिस दोनों मामलों में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।