फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

सोपोर में बुर्का पहन कर सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम से किया हमला

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम बुर्का पहने एक शख्स ने सीआरपीएफ के बंकर पर पेट्रोल बम से हमला किया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमलावर की तस्वीर सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इसके आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश में तेज कर दी है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोपोर के मुख्य चौक पर शाम के समय बुर्का पहने एक व्यक्ति ने सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम फेंका। जिसकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि तस्वीर देखने से यह नहीं पता चलता कि हमलावर पुरुष था अथवा महिला। सुरक्षा बल इसकी तफ्तीश में जुट गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed