{"_id":"623e1a5cbc99400ea64ef555","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu256461887","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर-लेह राजमार्ग को एकतरफा यातायात के लिए खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-लेह राजमार्ग को एकतरफा यातायात के लिए खोला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। लद्दाख क्षेत्र को जम्मू-कश्मीर के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले रणनीतिक 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग को शुक्रवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लगभग 80 दिनों तक बंद रहने के बाद श्रीनगर से लेह के लिए यातायात की अनुमति दी गई है। पहले ही दिन करीब 560 गाड़ियां सोनमर्ग से कारगिल की ओर रवाना र्हुइं।
राजमार्ग को खोलने का निर्णय इस सप्ताह की शुरुआत में संभागीय आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोल और संभागीय आयुक्त लद्दाख सौगत बिस्वास की सह अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया था। बैठक में तय किया गया था कि शुरुआत में सम विषम (ऑड-ईवन) की तर्ज पर केवल हल्के वाहन ही हाईवे पर चलेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से लेह के लिए एकतरफा यातायात विषम दिनों चलेगा जबकि लेह से श्रीनगर के लिए यातायात सम दिनों में चलेगा।
उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से शुक्रवार को गाड़ियों की कोई आवाजाही नहीं होगी। अधिकारी ने बताया कि कश्मीर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कट ऑफ समय सोनमर्ग से सुबह 6 बजे और मीनामर्ग में कारगिल की ओर से सुबह 8.30 बजे रहेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य जांच केंद्र स्थापित करने, संयुक्त कंट्रोल रूम की स्थापना, ट्रैफिक चेक पोस्ट्स, रिकवरी वैन की स्थिति, वाहनों की ओवरलोडिंग रोकने के लिए वेट ब्रिज के संचालन के अलावा केवल एंटी स्किड चेन वाले वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने का भी निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गांदरबल से शुक्रवार सुबह जिला उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना और एसएसपी निखिल बोरकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को कारगिल की ओर रवाना किया गया। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि आज करीब 560 गाड़ियों को कारगिल की ओर रवाना किया गया जिसमें मालवाहक वाहन और यात्री वाहन भी शामिल थे। बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले बीआरओ ने 73 दिनों के रिकॉर्ड समय में इस मार्ग से बर्फ हटा दी गई थी।