फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   former JK Sadar e Riyasat Dr Karan Singh filed petition in High Court to get Lake Pavilion property on island in Dal Lake Kashmir vacated by CRPF

श्रीनगर: डल झील के टापू पर संपत्ति के लिए हाईकोर्ट पहुंचे कर्ण सिंह

Thu, 17 Mar 2022 02:37 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2022 02:37 PM IST
सार

पूर्व सदर-ए-रियायत डॉ. कर्ण सिंह ने कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में टापू पर बनी लेक पवेलियन संपत्ति को सीआरपीएफ से खाली करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन
former JK Sadar e Riyasat Dr Karan Singh filed petition in High Court to get Lake Pavilion property on island in Dal Lake Kashmir vacated by CRPF
पूर्व सदर-ए-रियायत डॉ. कर्ण सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व सांसद और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियायत डॉ. कर्ण सिंह ने कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में टापू पर बनी लेक पवेलियन संपत्ति को सीआरपीएफ से खाली करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। लेक पवेलियन कबूतरखाना नाम से भी मशहूर है। डॉ. करण सिंह जम्मू-कश्मीर के अंतिम महाराजा हरि सिंह के पुत्र हैं, जो 18 वर्ष की आयु में प्रदेश के शासक बने थे।

विज्ञापन


डॉ. सिंह ने याचिका में कहा है कि वे डल झील के बीच 21 कनाल 19 मरला भूमि और उस पर बनी संपत्ति के मालिक हैं। वर्ष 1990 में बीएसएफ ने इस संपत्ति पर अपना कब्जा ले लिया था। बाद में इसका किराया तय हुआ, जो बेहद कम है। याचिका में कहा गया है कि 1990 से 1993 तक यह संपत्ति बिना किराया तय किए बीएसएफ के पास रही।
विज्ञापन

 

बीएसएफ के कब्जे के दौरान पूरी संपत्ति का मासिक किराया 1464 रुपये प्रतिमाह तय किया गया। बीएसएफ ने 2003 तक इसे अपने कब्जे में रखा, जिसे बिना उनकी अनुमति के सीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया। सिंह ने कहा है कि उनकी संपत्ति की हालत जर्जर हो चुकी है, जिसे तत्काल खाली करवाया जाए। कोर्ट से मांगा करते हुए उन्होंने कहा है कि किराये का सही निर्धारण कर उन्हें 18 फीसदी ब्याज के साथ बकाया राशि का भुगतान किया जाना चाहिए। वे अब इस संपत्ति की मरम्मत कर इसे निजी इस्तेमाल में लाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed