फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

जैश के गढ़ करीमाबाद में कोई आतंकी नहीं बचा : आईजी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने कहा कि पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकी आकिब मुश्ताक को जाहिद वानी के मारे जाने के बाद जैश का जिला कमांडर बनाया गया था। वो करीमाबाद का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि करीमाबाद एक समय जैश का गढ़ माना जाता था, लेकिन आज के समय में करीमाबाद में कोई आतंकी नहीं बचा है। दक्षिण कश्मीर के जैश के जितने टॉप कमांडर थे वो सभी मारे गए हैं, आकिब उनमें से आखिरी था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि पंच और सरपंच आतंकियों के लिए सॉफ्ट टारगेट होते हैं। इनमें से 90 फीसदी के पास पीएसओ तक नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से धमकियों का सामना कर रहे सरपंचों और पंचों को श्रीनगर और अन्य जिला मुख्यालयों में सुरक्षित आवास प्रदान किया गया है। कल जो आतंकी हमले में सरपंच मारा गया वो बिना पुलिस को बताए चला गया था। हम पूरी कोशिश करेंगे कि पंचायती सदस्य और डीडीसी, बीडीसी सदस्य सुरक्षित माहौल में काम कर सकें। आईजीपी कश्मीर ने एक बार फिर सभी संरक्षित व्यक्तियों विशेषकर सरपंचों और पंचों को किसी भी यात्रा पर जाने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पार अपने आकाओं के निर्देश पर आतंकवादी धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग कर कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम सतर्क हैं और उनके नापाक मंसूबों को नाकाम करते रहेंगे। आईजीपी ने कहा कि ऐसी स्थिति में हमारे जवानों द्वारा संयम बरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed