{"_id":"622cfd0c8741af1d06642b56","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu255630254","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश के गढ़ करीमाबाद में कोई आतंकी नहीं बचा : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश के गढ़ करीमाबाद में कोई आतंकी नहीं बचा : आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने कहा कि पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकी आकिब मुश्ताक को जाहिद वानी के मारे जाने के बाद जैश का जिला कमांडर बनाया गया था। वो करीमाबाद का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि करीमाबाद एक समय जैश का गढ़ माना जाता था, लेकिन आज के समय में करीमाबाद में कोई आतंकी नहीं बचा है। दक्षिण कश्मीर के जैश के जितने टॉप कमांडर थे वो सभी मारे गए हैं, आकिब उनमें से आखिरी था।
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि पंच और सरपंच आतंकियों के लिए सॉफ्ट टारगेट होते हैं। इनमें से 90 फीसदी के पास पीएसओ तक नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से धमकियों का सामना कर रहे सरपंचों और पंचों को श्रीनगर और अन्य जिला मुख्यालयों में सुरक्षित आवास प्रदान किया गया है। कल जो आतंकी हमले में सरपंच मारा गया वो बिना पुलिस को बताए चला गया था। हम पूरी कोशिश करेंगे कि पंचायती सदस्य और डीडीसी, बीडीसी सदस्य सुरक्षित माहौल में काम कर सकें। आईजीपी कश्मीर ने एक बार फिर सभी संरक्षित व्यक्तियों विशेषकर सरपंचों और पंचों को किसी भी यात्रा पर जाने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित करने की सलाह दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पार अपने आकाओं के निर्देश पर आतंकवादी धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग कर कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम सतर्क हैं और उनके नापाक मंसूबों को नाकाम करते रहेंगे। आईजीपी ने कहा कि ऐसी स्थिति में हमारे जवानों द्वारा संयम बरता जा रहा है।