फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर में मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे - पाटिल

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल, एमपी और जेकेपीसीसी अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने शनिवार को श्रीनगर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर टिप्पणी की। उन्होंने भाजपा की राजनीतिक शोषण और गलत नीतियों को हराने के लिए बड़े उत्साह के साथ आगे बढ़ने की कसम खाई। रजनी पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो हाल के पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस का हाल हुआ है। इसके लिए विचार मंथन करने के लिए हाल ही में निर्णय लिया गया है। जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। आने वाले सप्ताह में सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी, जिसमें विचार मंथन होगा।
विज्ञापन

पाटिल ने गुलाम नबी आजाद के पार्टी से दूरियों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें ऐसा कुछ नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि हम बेशक एक दूसरे के साथ लड़ते हैं, लेकिन पार्टी की लड़ाई एक साथ लड़ते हैं। मुझे लगता है कि हम एक साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तैयारी करेंगे। हार का कारण तलाश कर उस पर काम किया जाएगा। पाटिल ने कहा कि हम चाहते हैं कि पहले राज्य की घोषणा हो फिर हम चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यहां भी हमें संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन

वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाटिल ने रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत महसूस करती है और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस गलत नीतियों को हरा देगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अराजकता के लिए जिम्मेदार है। विशेष रूप से बढ़ती बेरोजगारी व लोगों से संबंधित मुद्दे हैं। पाटिल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रम व नीतियों को हर वर्ग तक पहुंचने का आग्रह किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेकेपीसीसी अध्यक्ष गुलाम मीर ने कहा कि कांग्रेस ने अतीत में कई उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है, लेकिन पार्टी ने राष्ट्र के व्यापक हित में रचनात्मक भूमिका निभाते हुए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। जेकेपीसीसी अध्यक्ष ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सराहना की और उनके नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता नेतृत्व के पीछे खड़ा रहेगा। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करेगा।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए जेकेपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास और साहस को देखना एक सुखद स्थिति है कि कांग्रेस पार्टी लड़ने में सक्षम है। भल्ला ने कहा कि अपने विरोधियों विशेषकर भाजपा के झूठे प्रचार से न डरें। केवल कांग्रेस ही लोगों का दर्द और पीड़ा को महसूस करती है, जो भाजपा के सत्ता में आने के बाद सबसे बुरे दौर से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि कोई इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि भाजपा किसी न किसी बहाने लोगों को दंडित कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताआें के सम्मेलन ने पूरे भारत में एक कड़ा संदेश दिया है कि कांग्रेस केंद्र में वर्तमान सरकार की ओर से चुनौतियों और राजनीतिक प्रतिशोध का सामना करने के बावजूद जीवंत स्थिति में बनी रहेगी। गौरतलब है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बशीर अहमद माग्रे, पूर्व एमएलसी गुलजार अहमद वानी, पूर्व विधायक, पीसीसी महासचिव सुरिंदर सिंह चन्नी, महिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक इंदु पवार, दीपिका राजावत, पीवाईसी अध्यक्ष उदय बानू, सेवा दल अध्यक्ष इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed