{"_id":"622bb26d6a77c25185008ba5","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu255557687","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे घाटी, सुरक्षा स्थिति जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे घाटी, सुरक्षा स्थिति जांची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को चिनार कोर मुख्यालय में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए दुश्मनों की हरकतों से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घाटी में विभिन्न स्थानों पर तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के शिविरों का भी जायजा लिया। ले. द्विवेदी 10 से 12 मार्च तक कश्मीर घाटी के दौरे पर हैं।
चिनार कोर मुख्यालय में जीओसी चिनार कोर के लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और दुश्मनों से निपटने की योजनाओं के बारे में कमांडर को जानकारी दी। कमांडर ने नियंत्रण रेखा पर मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड की सराहना की। भीतरी इलाकों में चिनार कोर को उचित संचालन के लिए बधाई दी। ले. जनरल द्विवेदी ने सेना और आम नागरिकों के बीच समन्वय की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादी भर्ती में कमी आई है। उन्होंने शिक्षा, खेल, संस्कृति और कौशल के क्षेत्र में चिनार कोर द्वारा नागरिकों के साथ की जा रही विभिन्न गतिविधियों के लिए भी चिनार कोर की सराहना की।
------------
राष्ट्रीय राइफल्स के शिविरों का किया दौरा
सैन्य कमांडर ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में लगी राष्ट्रीय राइफल्स की विभिन्न इकाइयों के जवानों से मुलाकात के दौरान विभिन्न ऑपरेशनों में हाल में मिली सफलताओं की सराहना की। इन ऑपरेशनों में जवानों ने बिना किसी नागरिक क्षति के पाकिस्तानी सहित कुछ कट्टर आतंकवादियों का सफाया कर दिया। उन्होंने आतंक विरोधी अभियानों में जवानों द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग और न्यायपूर्ण आचरण के उपयोग के सिद्धांत को दोहराया।