{"_id":"611d6aec8ebc3e7a26047be2","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2418154107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों की पिटाई के मामले में एसएचओ समेत 9 अफसर बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों की पिटाई के मामले में एसएचओ समेत 9 अफसर बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को जहांगीर चौक पर मुहर्रम के जुलूस को कवर करते पत्रकारों की पिटाई करने वाले स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सहित 9 पुलिस अधिकारियों का बुधवार को तबादला कर दिया।
श्रीनगर एसएसपी द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, नौ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बता दें कि आदेश में लिखा है कि प्रशासन के हित में, तत्काल प्रभाव से तबादलों का आदेश दिया जाता है। इनमें इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद को डीपीएल श्रीनगर, इंस्पेक्टर मोहम्मद इसाक को पीएस कोठीबाग से पीएस राजबाग में एसएचओ, इंस्पेक्टर मुद्दसिर नजर को पीएस राजबाग से पीएस कोठीबाग में एसएचओ, जबकि इंस्पेक्टर आफताब अहमद को पीएस शेरगारी से डीपीएल श्रीनगर स्थानांतरित किया गया है। इतना ही नहीं आदेश में कहा गया कि इंस्पेक्टर मंजूर अहमद को पीपी नेहरू पार्क का इंचार्ज, सब इंस्पेक्टर शेख आदिल को पीपी बागियास का इंचार्ज बनाया गया है। आदेश के अनुसार सब इंस्पेक्टर शौकत अली दरजी और सब इंस्पेक्टर गुलाम मुस्तफा को पीएस माईसुमा में एसएचओ और डीपीएल श्रीनगर स्थानांतरित किया गया है, और सब इंस्पेक्टर जहीर निसार को पीपी उर्दू बाजार में इंचार्ज के रूप में स्थानांतरित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित पर्यवेक्षी अधिकारी कार्यालय एसएसपी श्रीनगर को सूचित करते हुए तत्काल इन अफसरों को कार्यमुक्त करेंगे।