फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

हरि पर्वत पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा राष्ट्र को समर्पित

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में शक्ति पीठ हरि पर्वत पर 100 फ ीट ऊंचे तिरंगे को जम्मू-कश्मीर की अदम्य भावना के रूप में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा निस्वार्थता, पवित्रता और त्याग का प्रतीक है। यह हम सभी का समान रूप से है और हमें विविधता में एकजुट करता है। हजारों बहादुर सैनिकों ने इसकी प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए अपना खून बहाया ताकि आने वाली पीढ़ियां सामाजिक और आर्थिक रूप से समावेशी व्यवस्था में रह सकें। आज हम तिरंगे के साये में दुनिया को समावेश का रास्ता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा वह, सेना, पैरा मिलिट्री, जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर जवानों को सलाम करते हैं। उनके पराक्रम और बलिदान ने देश को प्रगति के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है। जम्मू-कश्मीर की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, सामाजिक उत्थान उनके दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का सही प्रतिबिंब है। वह उन स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारों को नमन करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र के भविष्य के लिए अपना वर्तमान बलिदान कर दिया। राष्ट्रीय ध्वज हमारे पुनर्जागरण, विकास और युवाओं की आकांक्षाओं और पिछले 75 वर्षों में भारत की यात्रा का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के हवाले से कहा कि यह झंडा अतीत और वर्तमान की संधि है। यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों द्वारा छोड़ी गई पैतृक संपत्ति है जो भारतीय स्वतंत्रता के इस महान दिन का हिस्सा है। इस ध्वज में अशोक चक्र हमारे लिए न्याय और धर्म का पहिया है। इस ध्वज के नीचे काम करने वालों को सत्य और धर्म के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। स्वतंत्रता सैनानी गोविंद मालवीय जी ने संविधान सभा में कहा था कि यह तिरंगा देश का स्वाभिमान है और देशवासियों के लिए सबसे प्रिय और मूल्यवान धन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में हरि पर्वत के ऊपर तिरंगे का विचार भारतीय सेना का था और इसे फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया, जम्मू-कश्मीर सरकार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कश्मीर के लोगों के समर्थन से पूरा किया गया। इस अवसर पर 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे, लोक लेखा समिति के सदस्य सांसद जगदंबिका पॉल, फ्लैग फ ाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल, मेयर श्रीनगर नगर निगम जुनैद अजीम मट्टू, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार, प्रमुख सचिव गृह शालीन काबरा, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार के अलावा सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed