{"_id":"606782a18ebc3e76a43de9a9","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2326147145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी श्रीनगर में ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी श्रीनगर में ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में शुक्रवार से ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया गया है। प्रबंधन ने छात्रों से हॉस्टल खाली कर अपने घरों को लौटने के भी निर्देश दिए हैं। पिछले एक सप्ताह में इंस्टीट्यूट के 9 छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार एनआईटी प्रबंधन ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें बैच 2019 के बीटेक छात्रों और 2020 के एमटेक बैच के छात्रों को तुरंत हॉस्टल खाली कर अपने-अपने घरों को जाने के लिए कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए छात्रों को संबंधित वार्डन से संपर्क करने को कहा गया।
नोटिस में यह भी लिखा है कि बढ़ते कोविड 19 के मामलों को देखते हुए संस्थान में प्रवेश करने वाले छात्रों और कर्मचारियों को पहले से अधिसूचित एसओपी का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि बिना मास्क के पाए जाने पर जुर्माना किया जाएगा। उसे संस्थान परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार इस नोटिस के बाद छात्र सुबह से ही अपने घरों को जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
------------------
बांदीपोरा में तीन स्कूल तीन दिन के लिए बंद
इस बीच शुक्रवार को बांदीपोरा जिले में कुछ और कोरोना के मामले सामने आने के बाद 3 स्कूलों को 3 दिनों के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल गाडखुड, हाई स्कूल चीवा और आईडीपीएस स्कूल बांदीपोरा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन स्कूलों में कुछ पॉजिटिव आए छात्र और स्टाफ संक्रमितों के संपर्क में थे। इसके चलते एसओपी का पालन करते हुए इन्हें बंद करने के निर्देश जारी किये हैं। शनिवार या रविवार को बाकी कर्मचारियों और छात्रों की टेस्टिंग करवाई जाएगी।