फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

घाटी में शांति का जश्न मनाने पहुंचा आरएमएस अजमेर के पूर्व छात्रों का ग्रुप

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बदले हालातों और अमन-शांति के माहौल का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (आरएमएस) अजमेर के पूर्व छात्रों का एक ग्रुप वीरवार को कश्मीर पहुंचा। उनका यहां आने का मुख्य उद्देश्य यह है कि वह यहां से पूरे देश वासियों को संदेश दे सकें कि जम्मू कश्मीर में अमन और शांति है और सबको यहां एक बार जरूर आना चाहिए। इस ग्रुप में करीब 60 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व छात्रों के दल के एक सदस्य भरपूर सिंह ने बताया कि इस ग्रुप में 1984-91 बैच के पूर्व छात्र शामिल हैं जिन्होंने कश्मीर में रीयूनियन करने का एक अवसर ढूंढा है। उन्होंने बताया कि सब लोग परिवार के साथ यहां आए हैं ताकि जम्मू-कश्मीर की शांति और समृद्धि का जश्न मना सकें और यहां से पूरे देशवासियों को एक सकारात्मक संदेश भेजें। यह दल 3 अप्रैल तक कश्मीर में रहेगा। इस दौरान श्रीनगर के अलाव पहलगाम और गुलमर्ग भी जाएगा। साथ ही श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन के ट्यूलिप फेस्टिवल का भी हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed