{"_id":"6486a3ffb75559c20c022a56","slug":"jammu-kashmir-news-nia-attaches-zahoor-watali-properties-in-handwara-kupwara-in-funding-case-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Funding Case: हंदवाड़ा में एनआईए ने जहूर वटाली की संपत्ति को किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Funding Case: हंदवाड़ा में एनआईए ने जहूर वटाली की संपत्ति को किया कुर्क
Mon, 12 Jun 2023 10:47 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:47 AM IST
सार
एनआईए की टीम ने सोमवार को कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में जहूर अहमद शाह वटाली के नाम पर तीन अचल संपत्तियों को कुर्क किया है।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में एनआईए की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
आतंकी फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सोमवार को कुपवाड़ा के हंदवाड़ा पहुंची। एजेंसी ने हंदवाड़ा में जहूर अहमद शाह वटाली के नाम पर तीन अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। जहूर वटाली को 2017 में एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। उसकी संपत्तियां उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के बघाटपोरा इलाके में स्थित हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियों में 13.3 मरला, 8.6 मरला और 10.3 मरला भूमि शामिल है। एनआईए के अधिकारियों ने आज सुबह ये कार्रवाई की।
इस साल की शुरुआत में, 31 मई को एनआईए ने श्रीनगर में भी वटाली के एक आवास को कुर्क किया था। ये कार्रवाई नई दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष एनआईए अदालत के आदेशों के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं- जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में संदिग्ध वस्तु बरामद, जांच में पाई गई पुराना मोर्टार शेल
विज्ञापन