फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,mehboba mufti

पीडीपी को खत्म करने की कोशिश में लगी है केंद्र सरकार-महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news,mehboba mufti
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई पूछताछ के एक दिन बाद शुक्रवार को केंद्र पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पीडीपी के नेताओं को लालच और धमकी देकर पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रही है। वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय ने ंमा लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के एक मामले के संबंध में उनसे श्रीनगर स्थित कार्यालय में पांच घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवा को ट्वीट किया कि भारत सरकार पीडीपी के सदस्यों को लालच और धमकी देकर पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रही है। ईडी जैसी जांच एजेंसियों के इस्तेमाल से मुझे डराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए मुफ्ती ने कहा, मुझे मेरे पासपोर्ट के मौलिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है। यह राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है तो क्या है?
विज्ञापन

ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद मुफ्ती ने संवाददाताओं से कहा था कि देश में असहमति को अपराध घोषित किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज बंद करने के लिए एनआईए, सीबीआई तथा ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति पर देशद्रोह या मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। यह देश संविधान नहीं, एक विशेष राजनीतिक पार्टी के एजेंडे से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed