फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir meeting

श्रीनगर समेत कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश

विज्ञापन
jammu kashmir meeting
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच घाटी में ताजा बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन में आधा घंटा हुई बर्फबारी से शहर के आसपास की पहाड़ियां सफेद चादर में लिपट गईं। देर शाम खबर लिखे जाने तक घाटी के अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी थी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन

पिछले कई हफ्तों से मौसम साफ रहने के कारण दिन में गर्मी बढ़ गई थी, लेकिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से फिर ठंड बढ़ गई है। कश्मीर में बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजीला पास, सिंथन टाप, साधना टॉप, जेड गली, मुगल रोड, शोपियां, टंगमर्ग, पहलगाम आदि इलाकों में बर्फबारी हुई। टंगमर्ग में देर शाम तक 7 इंच, गुलमर्ग में 10 इंच, सोनमर्ग में 7 इंच, पहलगाम में 5 इंच बर्फ गिरी है। देर रात तक पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी थी। कश्मीर के विभिन्न जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 5.2, पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, गुलमर्ग में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। जम्मू में देर शाम को हल्की बारिश हुई। यहां दिन का तापमान 22.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.6, बटोत में 7.3, कटड़ा में 12.2 और भद्रवाह में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 और कारगिल में माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ने से ठंडक में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed