{"_id":"614b92148ebc3efacb6bdad2","slug":"jammu-kashmir-meeting-shrinagar-news-jmu244229894","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा में आतंकी समझ संतरी ने सिपाही को मार दी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा में आतंकी समझ संतरी ने सिपाही को मार दी गोली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आधी रात को मंदिर में चेतावनी नजरअंदाज कर घुसने की कोशिश कर रहे एक पुलिसकर्मी को संतरी ने गोली मार दी। जिससे पुलिसकर्मी की मौत हो गई। सिपाही की पहचान हंदवाड़ा निवासी अजय धर के रूप मे हुई है। वह हंदवाड़ा पुलिस स्टेशन में ही तैनात था।
सूत्रों ने बताया कि एक पुलिसकर्मी अजय धर देर रात मंदिर में अपने विश्राम स्थल की ओर जा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल फोन पर हेडफोन के जरिए बात कर रहा था। मंदिर के पास पहुंचते समय, मंदिर में तैनात गार्ड ने उसे पहचान के लिए रुकने का संकेत दिया, लेकिन हेडफोन पर बात करने में व्यस्त होने के कारण उसने ध्यान नही दिया और आगे बढ़ता रहा। सूत्रों ने बताया कि इस पर संतरी ने गोली चला दी, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसे स्किम्स अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोट...
बीती रात हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। ड्यूटी पर तैनात संतरी ने आतंकी हरकत मानकर गोली चला दी। जिसमें सिपाही अजय की मौत हो गई।
-सुजीत कुमार, डीआईजी,उत्तर कश्मीर रेंज।