फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Infiltration attempt foiled in Kupwara security forces killed four

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने चार आतंकी किए ढेर

Fri, 23 Jun 2023 11:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 23 Jun 2023 11:33 AM IST
सार

कुपवाड़ा जिले के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है। मौके पर अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Infiltration attempt foiled in Kupwara security forces killed four
Security Forces (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। जिले के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है।

विज्ञापन


कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि एक संयुक्त ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। आतंकी पीओजेके से भारतीय सीमा की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके को घेर लिया है। मौके पर अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

इससे पहले 16 जून शुक्रवार को भी कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था। शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने पांच पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेना के अधिकारी गिरीश कालिया ने बताया कि एलओसी पर जमागुंड इलाके में घुसपैठ की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कई जगहों पर मोर्चा लगाया था।

इस दौरान रात एक बजे देखा गया कि पांच आतंकी घुसपैठ कर इस पार दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। सीमा में आने पर आतंकियों को ललकारा गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से एक एक कर पांच आतंकी मार गिराए गए। वहीं, 13 जून को माच्छिल सेक्टर में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर किए गए थे। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी साजिश: युवतियों की गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर कश्मीर में करवाई हिंसा, आईएसआई से मिले थे डाॅक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed