{"_id":"64cf40027e40bf52cb0bf7b8","slug":"jammu-kashmir-infiltration-attempt-failed-in-kupwara-intruder-killed-by-security-forces-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षाबलों ने घुसपैठिया मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षाबलों ने घुसपैठिया मार गिराया
Sun, 06 Aug 2023 04:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 06 Aug 2023 04:54 PM IST
सार
सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को ढेर किया है। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को सुरक्षाबलों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ को मार गिराया है। उसके पास से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मामले को लेकर कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को ढेर किया है। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। मौके पर तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
उधर, जम्मू संभाग के जिला राजोरी के बरियामा इलाके में मुठभेड़ चल रही है। अब तक एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। भारतीय सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। मुठभेड़ में भारतीय सेना के पैरा कमांडो भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सेना ने तंगधार में एक अन्य घुसपैठिया पकड़ा
वहीं, कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना की जेएके राइफल ने सीमा पार से आए अन्य घुसपैठिये को पकड़ा है। अधिकारी ने बताया कि घुसपैठिये को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।