{"_id":"645893a4ca8ee611e2053a53","slug":"jammu-kashmir-former-terrorist-turned-ogw-rafiq-arrested-with-a-grenade-in-kupwara-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में पूर्व आतंकी से ओजीडब्ल्यू बना रफीक एक ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में पूर्व आतंकी से ओजीडब्ल्यू बना रफीक एक ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार
Mon, 08 May 2023 11:46 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 08 May 2023 11:46 AM IST
सार
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने संयुक्त कार्रवाई में क्रालपोरा इलाके से एक पूर्व आतंकी से ओजीडब्ल्यू बने एक दहशतगर्द को ग्रेनेड के साथ नाके पर तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने संयुक्त कार्रवाई में क्रालपोरा इलाके से एक पूर्व आतंकी से ओजीडब्ल्यू बने एक दहशतगर्द को ग्रेनेड के साथ नाके पर तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रफीक अहमद खान निवासी वाटरखानी द्रुगमुल्ला कुपवाड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रफीक पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी रहा है। उसने बाद में आत्मसमर्पण कर दिया था। कुछ समय के बाद वह हिजबुल मुजाहिदीन के मददगार के रूप में काम करने लगा था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया है कि ग्रेनेड उसे हंदवाड़ा के चोगुल इलाके से प्राप्त हुआ था और सुरक्षा बलों पर फेंकने के लिए पाकिस्तान से निर्देश मिले थे।
विज्ञापन