{"_id":"647c4685ca27b80f5d046ff5","slug":"jammu-kashmir-former-cm-pdp-chief-mehbooba-mufti-issued-passport-after-three-years-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: तीन साल बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को जारी हुआ पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: तीन साल बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को जारी हुआ पासपोर्ट
Sun, 04 Jun 2023 01:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:38 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती को तीन साल बाद पासपोर्ट जारी किया गया है। अमर उजाला से बातचीत में महबूबा मुफ्ती ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन्हें पासपोर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ( पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को तीन साल बाद पासपोर्ट जारी किया गया है। अमर उजाला से बातचीत में महबूबा मुफ्ती ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन्हें पासपोर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस साल मार्च में पासपोर्ट प्राधिकरण को पीडीपी प्रमुख को नया यात्रा दस्तावेज जारी करने के बारे में तीन महीने के भीतर फैसला करने को कहा था। उनके पासपोर्ट की अवधि 2019 में समाप्त हो गई थी और तब से वह इसके नवीनीकरण की मांग कर रही थीं। नया पासपोर्ट 1 जून 2023 से 31 मई 2033 तक वैध है।
विज्ञापन
इस साल फरवरी में महबूबा मुफ्ती ने पासपोर्ट जारी करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर के हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा था कि वह अपनी 80 वर्षीय मां को तीर्थ यात्रा पर मक्का ले जाने के लिए पिछले तीन साल से इसका इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
यह पासपोर्ट ऐसे समय में जारी हुआ है जब दो दिन बाद जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में महबूबा की बेटी इल्तिजा की याचिका पर सुनवाई होनी है। इल्तिजा ने पासपोर्ट कार्यालय द्वारा उसे देश-विशिष्ट पासपोर्ट देने के फैसले को लेकर याचिक दायर की है।