फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir Election Entry of six women candidates in second phase, focus on women welfare and empowerment

Jammu Kashmir Election: दूसरे चरण में छह महिला उम्मीदवारों की एंट्री, महिला कल्याण और सशक्तिकरण पर फोकस

Tue, 10 Sep 2024 01:20 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 10 Sep 2024 01:20 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जो महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, और सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Entry of six women candidates in second phase, focus on women welfare and empowerment
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 25 सितंबर, 2024 को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल छह महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से आठ कश्मीर डिवीजन और दो जम्मू डिवीजन से हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में महिला कल्याण, सुरक्षा, और शिक्षा के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प ले रही हैं।

विज्ञापन


कश्मीर डिवीजन में चुनाव लड़ने वाली महिला उम्मीदवारों में चाडूरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय निलोफर सज्जाद गंडरू, हब्बा कदल से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की रूबीना अख्तर, हजरतबल से पीडीपी की आसिया नकाश, और हब्बा कदल से नेकां की शमीमा फिरदौस शामिल हैं। जम्मू डिवीजन से रियासी से निर्दलीय दीक्षा कलुरिया और कालाकोट-सुंदरबनी से निर्दलीय पिंटी देवी मैदान में हैं।
विज्ञापन


इन महिला उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार के दौरान अपने एजेंडे को स्पष्ट किया है। निलोफर सज्जाद गंडरू ने कहा कि यदि वह चुनी जाती हैं, तो वे महिलाओं के लिए बेहतर शिक्षा और नौकरी के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने समाज में महिलाओं को आ रही समस्याओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगी, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य महिला प्रत्याशियों ने भी महिला सशक्तिकरण, बिजली बिल, पानी की समस्याओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही है। उनका लक्ष्य महिलाओं की स्थिति को हर मोर्चे पर मजबूत करना और प्रमुख समस्याओं का समाधान करना है। चुनाव के दूसरे चरण में जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा, उनमें कंगन (एसटी), गांदरबल, हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, छानापोरा, जड़ीबल, ईदगाह, सेंट्रल शाल्टेंग, बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ, चाडूरा, गुलाबगढ़ (एसटी), रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, कालाकोट-सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी (एसटी), बुद्धल (एसटी), थन्नामंडी (एसटी), और सुरनकोट (एसटी) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed