फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir newsjammu and kashmir news

Srinagar News: जेकेईडीआई सीड फंड की किस्तों में देरी से स्टार्टअप संचालक परेशान

विज्ञापन
jammu and kashmir newsjammu and kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई सरकारी सीड फंडिंग योजना के तहत चयनित स्टार्टअप संस्थापकों ने अगली किस्तों के भुगतान में हो रही देरी पर गंभीर चिंता जताई है। लाभार्थियों का कहना है कि इस कारण उनके व्यावसायिक नियोजन, उत्पाद विकास और दैनिक संचालन पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान के स्टार्टअप सीड फंड के लाभार्थी बताने वाले एक समूह ने आरोप लगाया कि जिन स्टार्टअप्स को जनवरी और मार्च 2026 में पहली किस्त मिली थी। उन्हें अगली तिमाही बीत जाने के बावजूद शेष भुगतान नहीं किया गया है। उद्यमियों का कहना है कि उन्हें निरीक्षण या लंबित धनराशि जारी करने के संबंध में कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि पात्र स्टार्टअप्स को चार समान किस्तों में अधिकतम 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दिए जाने का प्रावधान है। जेकेईडीआई के 29 दिसंबर 2025 के आदेश के तहत 2024–27 की नीति के अंतर्गत 18 स्टार्टअप्स के लिए सीड फंडिंग को मंजूरी दी गई थी। इस आदेश में स्पष्ट था कि प्रत्येक चयनित स्टार्टअप को पहली किस्त के रूप में 5 लाख मिलेंगे, जबकि अगली किस्तें निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने और परिचालन दिशानिर्देशों के अनुपालन पर निर्भर करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed