{"_id":"67bc0ff1da6fb38cd308e9bc","slug":"j-k-cm-omar-abdullah-supported-prime-minister-modi-s-campaign-against-obesity-nominated-ten-people-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: प्रधानमंत्री मोदी के मोटापे के खिलाफ अभियान में सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिया साथ, दस लोगों को किया नामांकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: प्रधानमंत्री मोदी के मोटापे के खिलाफ अभियान में सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिया साथ, दस लोगों को किया नामांकित
Mon, 24 Feb 2025 11:52 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:52 AM IST
सार
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के ओबेसिटी अभियान में दस प्रमुख व्यक्तियों को नामांकित कर समर्थन दिया।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ओबेसिटी (मोटापे) के खिलाफ अभियान में शामिल होने की खुशी व्यक्त की। अब्दुल्ला ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए ओबेसिटी के खिलाफ अभियान में शामिल होने पर बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस अभियान में 10 व्यक्तियों को नामांकित किया है। ओबेसिटी से दिल की बीमारियां टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक्स, श्वसन समस्याएं और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे चिंता और अवसाद जैसी कई जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां होती हैं। आज मैं इन 10 लोगों को प्रधानमंत्री के ओबेसिटी के खिलाफ अभियान में शामिल होने के लिए नामांकित कर रहा हूं और उनसे अनुरोध कर रहा हूं कि वे और 10 लोगों को इस अभियान से जोड़ें ताकि यह लड़ाई आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
अब्दुल्ला द्वारा नामांकित किए गए व्यक्तियों में बायोकॉन की प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ, व्यापारी सज्जन जिंदल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व वुशु खिलाड़ी कुलदीप हंडू शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मन की बात प्रसारण में ओबेसिटी के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया था और लोगों से कम तेल में खाना बनाने की अपील की थी। और 10 प्रतिशत तेल की मात्रा कम करने की चुनौती को 10 अन्य लोगों तक पहुंचाने का काम करें।