फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Intense cold continues in the valley, snowfall expected on New Year's Day, night temperature rises by three de

Jammu Kashmir Weather: घाटी में कड़ाके की ठंड जारी, नए साल पर बर्फबारी की संभावना, रात का पारा तीन डिग्री बढ़ा

Sun, 28 Dec 2025 06:57 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 28 Dec 2025 06:57 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Intense cold continues in the valley, snowfall expected on New Year's Day, night temperature rises by three de
जम गया पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का सुधार हुआ है। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री था जो रविवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को हल्की बारिश और नए साल का आगाज बर्फबारी से होने की संभावना है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 3.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। अलग-अलग ऊंची जगहों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक कुछ मैदानी जगहों पर हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना बन रही है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed