फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   infiltration on borders of india and pakistan

भारत-पाक सीमा पर बड़ी साजिश की कोशिश,अखनूर में पाकिस्तानी संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
infiltration on borders of india and pakistan
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo
भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि करते हुए के दौरान एक पाकिस्तानी संदिग्ध को गिरफ्तार किया है । भारत पाकिस्तान सीमा पर किसी संदिग्ध गतिविधि के देखे जाने की सूचना मिलने के बाद हरकत में आए बीएसएफ जवानों ने सीमा पर इस संदिग्ध को गिरफ्तार किया है ।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी के सियालकोट के रहने वाले इस संदिग्ध के पास से बीएसएफ ने एक मोबाइल और दो सिमकार्ड बरामद किए हैं । बीएसएफ के जवानों ने इसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है । पकड़े गए संदिग्ध का नाम अब्दुल कयूम है और इसकी उम्र 35 वर्ष है । 
विज्ञापन

 

केरन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन जारी

infiltration on borders of india and pakistan
bsf jawan - फोटो : File Photo
वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन स्थित भारत पाकिस्तान सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ संदिग्ध आतंकियों को देखा गया था ।

सीमा पर तैनात जवानों ने जब इन आतंकियों को ललकारते हुए समर्पण करने के लिए कहा तो इन आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग कर दी जिसका सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया । सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया जिसके बाद से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed