{"_id":"68baaf031c412bece600b2a8","slug":"indian-army-carries-out-rescue-operation-for-south-korean-nationals-in-ladakh-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: लद्दाख में सेना का रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, फंसे दक्षिण कोरिया के नागरिकों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh: लद्दाख में सेना का रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, फंसे दक्षिण कोरिया के नागरिकों को सुरक्षित निकाला
Fri, 05 Sep 2025 03:07 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, लद्दाख
अमर उजाला नेटवर्क, लद्दाख
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 05 Sep 2025 03:07 PM IST
सार
लद्दाख के कोंगमरुला पास पर फंसे दो दक्षिण कोरियाई पर्वतारोहियों के लिए भारतीय सेना ने रात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसमे सेना के हेलिकॉप्टरों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दोनों को सुरक्षित निकालकर चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
लद्दाख में भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ देश की सीमाओं की ही नहीं, बल्कि मानवता की भी रक्षक है। लद्दाख के कठिन और दुर्गम पहाड़ी इलाके में सेना ने दो विदेशी पर्वतारोहियों की जान बचाने के लिए रातभर चले एक चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना 4 सितंबर की रात की है। दक्षिण कोरिया के दो पर्वतारोही 'कोंगमरुला' चोटी के पास गंभीर रूप से बीमार हो गए। यह चोटी ‘मार्खा वैली ट्रेक’ का सबसे ऊंचा और कठिन हिस्सा है, जो समुद्र तल से करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन
रात करीब 8 बजे सेना की 'फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स' को जब इन पर्वतारोहियों की हालत बिगड़ने की सूचना मिली, तो बिना देर किए आर्मी एविएशन विंग ने रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे, घना अंधेरा, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका और अत्यधिक ठंड। लेकिन सेना के हेलिकॉप्टर पायलटों ने नाइट विजन डिवाइस की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर को बेहद असमान और संकरी जगह पर उतारना पड़ा, लेकिन सेना की टीम ने अद्भुत साहस और कौशल दिखाते हुए दोनों पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला और तुरंत एसएनएम अस्पताल, लेह पहुंचाया।
हालांकि दुखद रूप से इनमें से एक पर्वतारोही की जान नहीं बचाई जा सकी। दूसरे की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।