{"_id":"6068b6ba8ebc3ed8312d419b","slug":"india-camp-held-for-the-first-time-in-dal-lake-for-pre-olympic-qualifiers-shrinagar-news-jmu2326816115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-ओलंपिक क्वालीफायर के लिए डल झील में पहली बार लगा इंडिया कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-ओलंपिक क्वालीफायर के लिए डल झील में पहली बार लगा इंडिया कैंप
विज्ञापन
श्रीनगर। विश्व प्रसिद्ध डल झील में पहली बार भारतीय कैनोइंग और कयाकिंग टीम का प्री ओलिंपिक क्वालीफायर इंडिया कैंप आयोजित किया गया। करीब एक महीने तक देश के विभिन्न राज्यों से आए 24 खिलाड़ियों ने प्री ओलिंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता में जाने से पहले ट्रेनिंग ली। झील में स्थापित किये गए विश्व स्तर के वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर और यहां की सुविधाओं से खिलाड़ी संतुष्ट दिखे।
माहिरों के अनुसार झील में हाई ऑल्टिटयूड और हार्ड वॉटर ट्रेनिंग भारतीय टीम के लिए होने वाली प्रतियोगिता के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। माहिरों के अनुसार आधुनिक तकनीक से लैस यह वाटर स्पोर्ट्स सेंटर जल्द ही विश्व के वाटर स्पोर्ट्स के नक्शे पर अपनी जगह बनाएगा। भारतीय कैनोइंग और कयाकिंग टीम 15 मई से थाईलैंड के पटाया में होने वाली प्री-ओलिंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता में भाग लेगी।
जम्मू-कश्मीर वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की निदेशक और कैनोइंग और कयाकिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच बिलकीस मीर ने कहा कि यह पहली बार है कि एक प्रोफेशनल लेवल का कैंप यहां हुआ है। वॉटर स्पोर्ट्स में यह एक नया रेवोलुशन आया है। कैंप में विभिन्न राज्यों के 24 पैडलर ने हिस्सा लिया और हमारा सपना है कि हम ओलंपिक पोडियम तक पहुंचें और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लें।