{"_id":"69edb99eb998d6fac407b21e","slug":"i-just-didn-t-pass-12th-had-to-drop-out-of-studying-abbs-due-to-some-reasons-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा पर विवाद के बीच सकीना इत्तू का जवाब: मैं सिर्फ 12वीं पास नहीं, कुछ कारणों से MBBS की पढ़ाई छोड़नी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा पर विवाद के बीच सकीना इत्तू का जवाब: मैं सिर्फ 12वीं पास नहीं, कुछ कारणों से MBBS की पढ़ाई छोड़नी पड़ी
Sun, 26 Apr 2026 12:37 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:37 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने 10+2 के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों से इसे पूरा नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
सकीना इत्तू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने पीडीपी विधायक वहीद पर्रा की ओर से उनकी शैक्षणिक योग्यता पर की गई टिप्पणी का जवाब दिया है। इत्तू ने कहा कि उन्होंने 10+2 तक पढ़ाई करने के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों से इसे पूरा नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
हाल ही में पर्रा ने इत्तू को 12वीं पास मंत्री कहकर आलोचना की थी जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया। बारामुला के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वुमेन में आयोजित एक कार्यक्रम में इत्तू ने अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि का खुलासा करते हुए कहा, हां, मैंने 10+2 किया है। इसके बाद मैंने एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे बीच में छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
इत्तू ने इस बारे में आगे बताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का एक कठिन दौर था और कभी उन्होंने राजनीति में आने की योजना नहीं बनाई थी। मेरे पिता के निधन के बाद मुझे कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और इस कारण मुझे सार्वजनिक जीवन की ओर कदम बढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन