{"_id":"23812281e932490597ebeccf5e151176","slug":"hurriyat-will-rally-to-november-7-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली को टक्कर देने की तैयारी में हुर्रियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली को टक्कर देने की तैयारी में हुर्रियत
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस ने सात नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर रैली के दिन श्रीनगर के टीआरसी ग्राउंड में मिलियन मार्च आयोजित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
हुर्रियत नेताओं का कहना है कि वे प्रधानमंत्री की रैली को न तो प्रभावित करेंगे और न ही उसमें जाने से किसी को रोकेंगे। यह दोनों सार्वजनिक रैलियां यह फैसला करेंगी कि कितने लोग भारत का साथ देने वाले हैं और कितने आजादी की लड़ाई का समर्थन करने वाले हैं।
विज्ञापन
हुर्रियत नेताओं का कहना है कि इस मार्च में एक लाख से अधिक लोग भाग लेंगे और यह एक स्पष्ट जनमत संग्रह होगा जो साबित करेगा कि कश्मीर के लोग स्वतंत्रता आंदोलन के साथ हैं या वे समय के साथ बदल गए हैं।
विज्ञापन
आल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने कहा कि वह इस रैली में सभी आजादी पसंद लीडरों को आमंत्रित करेंगे। इस अवसर पर हम सब हर तरह से स्वतंत्रता संघर्ष को आगे ले जाने के लिए हमारे संकल्प की दोबारा पुष्टि करेंगे और तब तक हर कीमत पर कोशिशें करेंगे जब तक स्वतंत्रता का लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता।
वहीं हुर्रियत प्रवक्ता अयाज अकबर भट ने कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस औपचारिक रूप से राज्य प्रशासन को अवगत कराएगा और इस संबंध में डीसी श्रीनगर को एक लिखित पत्र भी भेजा जाएगा।