फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Hot in Srinagar

Srinagar News: दिन में तेज धूप, रात में उमस से बुरा हाल

विज्ञापन
Hot in Srinagar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में रविवार को सुबह से तेज धूप तो रात में उमस ने परेशान किया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।
कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 6-8 जुलाई को आम तौर पर गर्मी और उमस रहेगी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, तूफान के एक-दो दौर हो सकते हैं। जम्मू डिवीजन में इक्का-दुक्का जगहों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश, तूफान की संभावना है, खासकर देर दोपहर या शाम और देर रात या सुबह के समय भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9-11 जुलाई को आम तौर पर गर्मी और उमस रहेगी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, तूफान के एक-दो दौर हो सकते हैं और कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश, तूफान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed