{"_id":"5f872b268ebc3e9bea14e592","slug":"highway-closed-public-upset-notice-to-pwd-and-agencies-shrinagar-news-drn359074471","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे बंद, जनता परेशान, पीडब्लूडी और एजेंसियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे बंद, जनता परेशान, पीडब्लूडी और एजेंसियों को नोटिस
विज्ञापन
उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कीर्तिनगर ने तोताघाटी में बदरीनाथ हाईवे के बंद होने से जनता को हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर समेत काम कर रही एजेंसियों को नोटिस थमा दिया है। नोटिस पाने वालों को 19 अक्तूबर को एसडीएम कोर्ट में पेश होना है।
बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर स्थित तोताघाटी को छह माह बाद भी खोलने में पीडब्लूडी असफल रहा है। यहां काम कर रही एजेंसियों के अनुरोध पर पीडब्लूडी तीन बार क्लोजर (यातायात बंदी) ले चुका है, लेकिन 22 मार्च से अब तक (बीच में कुछ दिन छोड़कर ) सड़क नहीं खुल पाई है। अब एजेंसियों ने 17 अक्तूबर तक सड़क खोलने का दावा किया है। सड़क अवरुद्ध होने की वजह से पहाड़ के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ऋषिकेश जाने के लिए ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी रेफर होने वाले मरीजों को हो रही है। पहाड़ की सप्लाई चेन प्रभावित हो गई है। वर्तमान में चार धाम यात्रा भी शुरू हो चुकी है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर मलेथा-पीपल डाली-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर जाम की समस्या हो रही है। एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि राजमार्ग बंद होने से जनता को परेशानी हो रही है। लोगों के आवागमन के रास्ते में रुकावट हो गई है। कई बार यातायात बंदी की अनुमति दी गई, लेकिन विभाग काम पूरा नहीं कर पाया। सार्वजनिक अवरोध को देखते हुए पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता और एजेंसियों के प्रोजेक्ट मैनेजर के नाम से नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को 19 अक्तूबर को एसडीएम कोर्ट में जवाब देना होगा।