{"_id":"63dab80c63267f5c3a2fce02","slug":"gujarat-four-kashmiri-youths-detained-near-narendra-modi-stadium-released-after-questioning-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास से हिरासत में लिए चार कश्मीरी युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास से हिरासत में लिए चार कश्मीरी युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ा
Thu, 02 Feb 2023 12:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:35 AM IST
सार
क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर हिरासत में लिए चार कश्मीरी युवकों से पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Narendra Modi Stadium
- फोटो : twitter@GCAMotera
विस्तार
क्राइम ब्रांच अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर हिरासत में लिए चार कश्मीरी युवकों से पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। ये युवक नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोंटेरा) के पास संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए थे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने कहा कि इस मामले में उन्होंने गुजरात सरकार, डीसीपी अपराध शाखा चैतन्या मांडलिक और जांच अधिकारी मितेश त्रिवेदी सहित अन्य पुलिस उच्च अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि मोंटेरा इलाके में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास संदिग्ध गतिविधि के कारण युवकों को हिरासत में लिया गया था, जहां बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाना था। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को युवकों से कोई भी संदिग्ध सामान न मिलने पर उन्हें रिहा कर दिया गया। युवकों की पहचान गुलाम मोहम्मद, इरशाद हुसैन, निसार अहमद, शब्बीर अहमद के रूप में हुई है। ये सभी मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन