फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   From temples to soldiers camps in Kashmir, bomb blasts

कश्मीर में मंदिरों से लेकर जवानों के कैंपों तक गूंजा बम-बम भोले

विज्ञापन
From temples to soldiers camps in Kashmir, bomb blasts
श्रीनगर में महाशिवरात्रि पर फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा शंकराचार्य मंदिर। संवाद - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में धार्मिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। भीषण बारिश और खराब मौसम के बावजूद मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता देखने को मिला। कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों के साथ-साथ बाहर से आए लोगों ने भी पूजा पाठ में भाग लिया।
विज्ञापन

श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर, हनुमान मंदिर और गणपत्यार मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का दौर शाम तक चलता रहा। शंकराचार्य मंदिर में सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए आने शुरू हो गए। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, फूल आदि चढ़ाकर प्रार्थना की। शंकराचार्य मंदिर में हुए पूजा पाठ में डिविजनल कमिश्नर पीके पोल ने भी भाग लिया। कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से आए पर्यटकों और सुरक्षा कर्मियों ने विशेष हवन में भाग लिया। कश्मीरी समुदाय के लोगों ने भी मिठाइयां बांटी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह पांच बजे से पहले ही पूजा अर्चना शुरू हो गई। सबसे पहले रुद्राभिषेक हुआ। उसके बाद से हवन का सिलसिला शुरू किया गया।
विज्ञापन

वहीं मंदिरों के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ सेना आदि के कैंपों में भी अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। जवानों ने अपनी-अपनी यूनिटों में विशेष पूजा अर्चना की। लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed