{"_id":"585561614f1c1bd20964a93e","slug":"fanfare-celebrating-the-foundation-day-of-ssb","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना एसएसबी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना एसएसबी का स्थापना दिवस
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 17 Dec 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में एसएसबी स्थापना दिवस पर परेड़ की सलामी लेते बल के निदेशक बंधोपाध्याय।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) अकादमी में बल का 53वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकादमी के निदेशक आईजी एस बंधोपाध्याय ने परेड की सलामी ली और बल के अधिकारियों, आरक्षियों और मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
शनिवार को परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में निदेशक बंदोपाध्याय को प्रशिक्षुओं और जवानों ने सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल की बैंड टुकड़ी के साथ सलामी दी। इस मौके पर निदेशक ने कहा कि बल को आज तक जो भी दायित्व मिले हैं, उसने उसे बखूबी निभाया है। वहीं एसएसबी अकादमी अधिकारियों और आरक्षियों को प्रशिक्षण देकर देश सेवा में समर्पित करने में जुटी है। बताया कि वर्तमान में अकादमी की ओर से 19 प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट और 88 नव आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि अकादमी ने गंगा दर्शन के सुुंदरीकरण का बीड़ा उठाया है। एसएसबी का स्थापना दिवस हर साल 19 दिसंबर को दिल्ली में धूमधाम से मनाया जाता है, जबकि बल से जुड़े अन्य संस्थान 17 दिसंबर को समारोह मनाते हैं। ताकि अधिकारी मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सके। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक विक्रम सिंह, कमांडेंट (चिकित्सा) डा. अनूप कुमार, कमांडेंट (प्रशिक्षण) संजय कुमार और कमांडेंट (चिकित्सा) डा. मंजित भाटिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
---------------------
ये हुए सम्मानित
डीजी सिल्वर डेस्क- डा. आदित्य शेरावत, निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक बीरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी रवींद्र कुमार, आरक्षी शहाबुद्दीन, उप निरीक्षक जयेंद्र सिंह, बीबी भट्ट, मुख्य आरक्षी विकील सिंह, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी प्रमोद कुमार शर्मा, नायक कुक हीर सिंह बिष्ट, कुक लक्ष्मण गिरी।
मेधावी छात्र-छात्राएं- मेधा राणा, संतोषी सेमवाल, ख्याति नौटियाल, कमल थापा, कृष्णा, कर्मचंद
बल कर्मियों के आश्रित- काजल सैनी, करिश्मा, प्रीति पांडेय, हिना रावत, उदिता रावत